Homeबिहारआरा भोजपुरसाले की बेटी की शादी में ससुराल आये दामाद के साथ हुआ...

साले की बेटी की शादी में ससुराल आये दामाद के साथ हुआ हादसा

Mahendra Singh died in Chhaprapur:नारायणपुर थाना क्षेत्र के छपरापुर गांव की मंगलवार की दोपहर घटी घटना

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से गयी युवक की जान, मचा कोहराम

खबरे आपकी आरा: भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छपरापुर गांव स्थित पोखरा में डूबने से ससुराल आये दामाद की मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गये। मृत युवक मूल रूप से रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मदैना गांव निवासी स्व.रघुवंश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह थे। वह कुछ सालों से यूपी के सोनभद्र जिले के ओड़ी मोड़ थाना क्षेत्र के अनपरा बाजार अपना मकान बनाकर रहते थे। वहीं पर प्राइवेट जॉब भी करते थे। घटना को लेकर देर तक अफरातफरी मची रही।

Mahendra Singh died in Chhaprapur:पोखर में डूबने से गयी जान

सूचना मिलने पर नारायणपुर थानाध्यक्ष नीता कुमारी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को उनके ससुराल छपरापुर गांव में बड़े साले की बेटी की शादी थी। उसमें भाग लेने वह ससुराल आये थे। मंगलवार की दोपहर वह कुछ लोगों के साथ पोखर में नहाने चले गए। इस दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह उसमें डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार सहित अन्य लोग पहुंचे। पुलिस भी पहुंची और उनको बाहर निकाला गया। तबतक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया।

चार बेटों और दो बेटियों से छीना पिता का प्यार

हादसे के बाद महेंद्र सिंह के घर से ससुराल तक कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि उनके परिवार में पत्नी मंजू देवी, पुत्र दीपक, रोशन, मुकेश, संतोष, पुत्री पूजा और आरती है। पत्नी मंजू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular