HomeNewsबिहारयुवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में मचा कोहराम

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में मचा कोहराम

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में शनिवार की शाम एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Rahul suicide : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में शनिवार की शाम एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Rahul suicide
    • टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में शनिवार की शाम घटी घटना

आरा: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में शनिवार की शाम एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव निवासी इंदू भूषण प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम जब घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। उसी बीच राहुल कुमार अपने कमरे में जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद पंखे के कुंडी से लटक उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बीत जाने के बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तब परिजनों ने खिड़की से देखा तो धह पंखे से लटका मिला।

जिसके बाद परिजन द्वारा दरवाजा तोड़ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए। हालांकि मृतक ने फांसी क्यों लगाई। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular