Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर : अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

भोजपुर : अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Krishnagarh police Bhojpur: भोजपुर जिला के कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

Bijay singh
  • हाईलाइट: Krishnagarh police Bhojpur
  • भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

आरा। भोजपुर जिले की कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के सोहरा बाजार से एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए बदमाश की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी स्वर्गीय त्रिलोकी प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Krishnagarh police Bhojpur : सोहरा बाजार से बदमाश गिरफ्तार

इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सोहरा बाजार इलाके में एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने तुरंत एक टीम गठित की और मौके पर पुलिस बल भेजा।

पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद होने के बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और इस हथियार के स्रोत के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। अग्रिम कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular