Mubarakpur: कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में गुरुवार की दोपहर बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Mubarakpur
- भोजपुर के मुबारकपुर गांव में बिजली के टूटे तार से हादसा
- 28 वर्षीय ममता कुमारी की करंट लगने से मौत
- बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर घर लौट रही थीं महिला
- सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- मृतका के दो बेटों के सिर से उठा मां का साया
- पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
आरा/भोजपुर। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में गुरुवार की दोपहर बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी बाली पासवान की पत्नी ममता कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।
Mubarakpur : घर के बाहर टूटकर गिरा था बिजली का तार
इधर, मृतका के देवर वकील कुमार पासवान के अनुसार, ममता कुमारी अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर घर लौट रही थीं। घर के बाहर बिजली के खंभे से तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। घर पहुंचने के दौरान उनका पैर टूटे तार में फंस गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ीं। इसी दौरान उनकी कोहनी बिजली के तार के संपर्क में आ गई और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मां की मौत से दो बच्चों के सिर से उठा साया
बताया जाता है कि ममता कुमारी के दो बेटे, उज्ज्वल कुमार और रिशु कुमार हैं। मां की अचानक मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।








