HomeNewsपत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी

पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी

Manichapra firing : पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार की खुदकुशी

बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव का मामला

खबरे आपकी आरा/बिहार। भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बड़हरा थाना क्षेत्र के मनी छपरा गांव में बीती रात पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

Manichapra firing :घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस तफ्तीश में जुटी

Manichapra firing

दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक पहले पंजाब में रहकर प्राइवेट काम करता था। फिलवक्त वह गांव आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार मृतक मनीछपरा गांव निवासी 30 वर्षीय विमलेश राय एवं उसकी 27 वर्षीया पत्नी किरण देवी है। मृतका किरण देवी को सर में पीछे गोली लगी है। जबकि मृतक विमलेश राय को दाहिने कान के पास गोली लगी है। बताया जाता है कि विमलेश राय ने अपने घर के कमरे का दरवाजा बंद करके पत्नी को सुषुप्तावस्था में गोली मारी। उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी छह वर्षीया बच्ची ने हो-हल्ला किया। तब परिजनों को तथा आसपास के लोगों को पता चला, तब इसकी जानकारी पुलिस को दी

पढ़ें: भोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

पढ़ें: कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular