Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरएसडीएम बनीं मनीषा पटेल को पूर्व विधायक भाई दिनेश ने किया सम्मानित

एसडीएम बनीं मनीषा पटेल को पूर्व विधायक भाई दिनेश ने किया सम्मानित

Manisha Patel Dawa: पूर्व विधायक जगदीशपुर प्रखंड के दावां गांव स्थित प्रो. रामजी चौधरी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी सुपुत्री मनीषा पटेल के एसडीएम बनने पर उन्हें अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर बधाई दी।

  • हाइलाइट: Manisha Patel Dawa
  • भाई दिनेश ने कहा: क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है मनीषा

आरा, भोजपुर। प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर जिले का नाम रोशन करने वाली मनीषा पटेल को पूर्व विधायक भाई दिनेश ने सम्मानित किया। पूर्व विधायक जगदीशपुर प्रखंड के दावां गांव स्थित प्रो. रामजी चौधरी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी सुपुत्री मनीषा पटेल के एसडीएम बनने पर उन्हें अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भाई दिनेश ने मनीषा पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और जनसेवा के जज्बे से वे प्रशासनिक क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनीषा भविष्य में और भी ऊंचे पदों को सुशोभित कर समाज और राष्ट्र की सेवा में एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करेंगी।

Manisha Patel Dawa : क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत

भाई दिनेश ने आगे कहा कि मनीषा की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त एसडीएम मनीषा पटेल, श्री रामजी चौधरी एवं श्रीमती सुष्मलता देवी (लोकप्रिय मुखिया) की भतीजी हैं। इस सम्मान समारोह के दौरान किरण सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक यादव, अरबिंद यादव और अनिल यादव सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मनीषा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular