Homeबिहारआराभोजपुर के मनोज दुबे बने भारतीय रेल वित्त निगम के अध्यक्ष

भोजपुर के मनोज दुबे बने भारतीय रेल वित्त निगम के अध्यक्ष

Manoj Dubey: बिहार के भोजपुर जिला निवासी मनोज दुबे को भारतीय रेल वित्त निगम के अध्यक्ष, सीएमडी व मुख्य कार्यकारी(सीईओ) बनाया गया है।

  • हाइलाइट : Manoj Dubey
    • भोजपुर के मनोज दुबे बने आईआरएफसी के सीएमडी
    • भारतीय रेल लेखा सेवा के 1993 बैच के अधिकारी है मनोज

खबरें आपकी(ब्यूरो): इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए जिस नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है। वह नाम है बिहार के भोजपुर जिला निवासी मनोज दुबे। भारत सरकार द्वारा भोजपुर के लाल मनोज कुमार दुबे को रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय रेल वित्त निगम के अध्यक्ष, सीएमडी व मुख्य कार्यकारी(सीईओ) बनाया गया है। गुरुवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। भारत सरकार के अधिसूचना के अनुसार श्री दुबे पांच वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे।

मनोज दुबे 1993 बैच के भारतीय रेल लेखा सेवा के अधिकारी है। श्री दुबे मूल रूप से भोजपुर जिला के आरा प्रखंड के सलेमपुर गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी के.सी.दुबे के पुत्र व समाजसेवी जितेंद दुबे के बड़े भाई है। इनकी प्राथमिक शिक्षा आरा के जिला स्कूल से हुई है। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। साथ ही धनबाद के आईआईटी-आईएसएम से एमबीए की पढ़ाई की।

रेलवे में उनकी कर्तव्यनिष्ठ व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2011 में रेल मंत्री द्वारा नेशनल अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग सर्विस से सम्मानित किया था। मनोज दुबे के इस पद पर नियुक्ति के बाद भोजपुर जिले के लिए यह गर्व की बात है। साथ ही यहां के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरित करने वाला भी है। क्योंकि इन्हीं स्कूल से पढ़ने वाले बच्चे इस पद पर पहुंचते हैं तो यह प्रेरणा देने वाली बातें होती हैं।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular