Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मो.जुगनू की...

शाहपुर में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मो.जुगनू की मौत

  • हाइलाइट: Jugnu
    • मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव निवासी
    • शाहपुर वार्ड नंबर -1 में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत

Jugnu आरा। शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर -1 में बुधवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव निवासी मो.जुगनू हैं। मृतक शाहपुर में फोर व्हीलर में हवा भरने, टायर बनाने व पंचर बनाने का कार्य करता था।

बताया जाता है कि मृतक शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-एक में अपना मकान बनवा रहा है। इसी बीच समीप से गुजरे तेतीस हजार वोल्ट के तार के चपेट में आ गया। स्थानीय लोगो द्वारा उसे शाहपुर रेफ़रल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकर मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को चार संतान है। जिसमे फो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular