Homeबिहारआराईद ए मिलादुन्नबी को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की बैठक...

ईद ए मिलादुन्नबी को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की बैठक संपन्न

आरा समाहरणालय सभागार में शनिवार को ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

DM Tanay Sultania: आरा समाहरणालय सभागार में शनिवार को ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

  • हाइलाइट : DM Tanay Sultania
    • जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

आरा: स्थानीय समाहरणालय सभागार में शनिवार को ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। अध्यक्षता जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने की। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया। साथ ही जुलूस से संबंधित सभी गतिविधियों से जिला नियंत्रण कक्ष को समय-समय पर अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी भोजपुर के द्वारा सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, अग्निशमन पदाधिकारी,विद्युत आपूर्ति के पदाधिकारियों को पूर्व से निर्देशित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने अनुमंडल क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों को साझा किया, जिसकी समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।

पर्व के दौरान सतत निगरानी हेतु ड्रोन कैमरा एवं वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था करने को निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular