Homeआरा भोजपुरशाहपुर"पानी देख लौट गए मंत्री जी!" विधायक ने कहा जिम्मेदारी केवल औपचारिकता...

“पानी देख लौट गए मंत्री जी!” विधायक ने कहा जिम्मेदारी केवल औपचारिकता तक

स्थानीय भाजपा नेताओं ने "खोदा पहाड़ और निकली चुहिया" वाली कहावत सच कर दी- विधायक

  • हाइलाइट: Rahul Tiwari – BJP leaders
    • स्थानीय भाजपा नेताओं ने “खोदा पहाड़ और निकली चुहिया” वाली कहावत सच कर दी- विधायक

आरा,शाहपुर। भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता सोमवार को शाहपुर अंचल के जवइनिया गांव में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लेने जा रहे थे। लेकिन, मंत्री जी जवैनिया गांव के पीड़ितों के बीच पहुंचने के बजाय गौरा पुल पार करते ही सड़क पर बाढ़ का पानी देखकर बाहर से ही लौटने का निर्णय लिया। जिससे कटाव पीड़ित लोगों में नाराजगी और निराशा का माहौल बन गया। लोग कहने लगे, “पानी देख भाग गए मंत्री जी!”

इस पर स्थानीय विधायक राहुल तिवारी ने कहा की जिले में गंगा नदी से हो रहे कटाव के चलते पूरा जवैनिया गांव समाप्त हो गया है। महज कुछ घर बचे है। अब स्थिति यह है की प्रखंड के लोग बाढ़ के कारण त्राहिमाम कर रहे हैं और पानी उनके सिर से ऊपर जा चुका है, तब कटाव पीड़ितों के बीच मंत्री का दौरा किस काम का है? यह सवाल उठता है कि जब मंत्री को कटाव पीड़ितों से मिलने के लिए जाना था, तो सभी साधन मौजूद रहने के बावजूद वह वहां तक पहुंचने में वे असफल क्यों रहे?

jay kumar

Rahul Tiwari – BJP leaders –प्रभारी मंत्री का दौरा राजनीति पर्यटन बन कर रह गया- राहुल तिवारी

विधायक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से एक राजनीतिक पर्यटन यात्रा बनकर रह गया। कटाव पीड़ित लोग इस उम्मीद में थे कि मंत्री जी आएंगे, उनके दुख-दर्द को समझेंगे और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। लेकिन स्थानीय भाजपा नेताओं ने “खोदा पहाड़ और निकली चुहिया” वाली कहावत सच कर दी।

विधायक ने कहा कि यह तो रविवार की शाम से ही स्पष्ट था कि जिस तरह से बाढ़ का पानी बढ़ रहा था, उससे रास्ता बंद हो जाएगा। क्या प्रभारी मंत्री को अधिकारियों ने इस स्थिति के बारे में अवगत नहीं कराया होगा? मंत्री जी सड़क पर बाढ़ का पानी देखकर लौट जाते हैं, जिससे स्पष्ट होता है की स्थानीय भाजपा नेताओं की जिम्मेदारी केवल औपचारिकता तक सीमित रह गई है।

Bijay singh

Most Popular