HomeNewsसोहनी करने से इंकार करने पर मारपीट-घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी

सोहनी करने से इंकार करने पर मारपीट-घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी

बड़हरा थाना क्षेत्र के अलेखी टोला गांव की गुरुवार शाम की घटना

आरा। जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के अलेखी टोला गांव में सोहनी से इनकार करने पर एक दलित के साथ मारपीट की गयी। घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी भी की गयी और दस हजार रुपये नगद व जेवर भी छीन लिया गया। मारपीट की इस घटना में धनजीत राम का सर फट गया है।

जगदीशपुर मुख्यपार्षद की सदस्यता रद्द कर ई- टेंडर घोटाला की उच्चस्तरीय जाँच हो- बीरबल शर्मा

मारपीट करने वालों पर घर से नगदी व जेवर ले जाने का भी आरोप

सोहनी करने से इनकार करने पर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट छेड़खानी आरोप लगाया गया है। इसे लेकर धनजीत राम द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें यह आरोप लगाये गये हैं। कहा गया है कि गुरुवार की शाम वह अपने घर के पास टहल रहा था। तभी राजाराम राय अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उनका सर फट गया। इस दौरान जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुये गाली-गलौज की गयी। इसके बाद सभी उन्हें धक्का देकर घर में घुस गये और दस हजार रुपये व कुछ जेवर छीन लिये गये। विरोध करने पर महिलाओं से छेड़खानी भी की गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आरा के पैगा रोड में वाहन चालक पर फायरिंग-पानी में कूदकर बचायी जान

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular