Homeबिहारआरामोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता का हुआ स्वागत

मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता का हुआ स्वागत

सम्मान से अभिभूत मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आरा की धरती ऊर्वरा है। यहां के लोग अतिथियों का स्वागत मनोयोग से करते हैं।

Motihari BJP MLA: प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज ने किया स्वागत

  • हाइलाइट : Motihari BJP MLA
    • आरा के लोग अतिथियों का स्वागत मनोयोग से करते हैं: प्रमोद गुप्ता

आरा: रामगढ़ से मोतीहारी लौटने के क्रम में आरा शहर के मीरगंज बांसटाल स्थित राजेंद्र कुंज पर मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता का आगमन हुआ। उनके साथ में बीजेपी नेता सोनू गुप्ता भी रहें।

इस दौरान प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन उर्फ छोटे जी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने बीजेपी के विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एवं भाजपा नेता सोनू गुप्ता को प्रभु श्री राम दरबार के चित्र एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर स्वागत किया।

सम्मान से अभिभूत मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आरा की धरती ऊर्वरा है। यहां के लोग अतिथियों का स्वागत मनोयोग से करते हैं। देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। भारत आने वाले समय में विश्व गुरु के रुप में उभरेगा। इस अवसर पर अभिजीत आनंद , प्रतीक राज, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular