HomeNewsबिहारमुहर्रम: भोजपुर में आज विभिन्न जगहों से निकलेगा ताजिया जुलूस

मुहर्रम: भोजपुर में आज विभिन्न जगहों से निकलेगा ताजिया जुलूस

Muharram 2024 : मुहर्रम के मौके पर आज बुधवार को ताजिया जुलूस निकाला जायेगा। आरा शहर समेत जिले भर के विभिन्न जगहों से ताजिया जुलूस निकलेगा।

Muharram 2024 : मुहर्रम के मौके पर आज बुधवार को ताजिया जुलूस निकाला जायेगा। आरा शहर समेत जिले भर के विभिन्न जगहों से ताजिया जुलूस निकलेगा।

  • हाइलाइट : Muharram 2024
    • जुलूस पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से नजर रखी जायेगी

आरा: मुहर्रम के मौके पर आज बुधवार को ताजिया जुलूस निकाला जायेगा। आरा शहर समेत जिले भर के विभिन्न जगहों से ताजिया जुलूस निकलेगा। जुलूस को ले जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। मुहर्रम समिति को लाइसेंस भी जारी किया गया है। रूट चार्ट भी चिह्नित किये गये हैं। अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन जगहों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी किया है। जुलूस पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से नजर रखी जायेगी।

पीरो : नगर परिषद क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

नगर परिषद क्षेत्र के 26 वार्डों में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में एसडीओ अनील कुमार और एसडीपीओ राहुल सिंह दल-बल के साथ शामिल हुए। खास तौर पर मिल्की, भागलपुर, पीरो गांव, नवीनगर और इब्राहिमपुर के विभिन्न इलाकों में अफसरों की टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान आपसी सौहार्द और सद्भाव के तहत पर्व मनाये जाने की अपील की। पीरो सर्किल के इंस्पेक्टर गौतम कुमार और पीरो थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के अलावा बीडीओ सुनील कुमार गौतम, कार्यपालक पदाधिकारी राजू रंजन और लखेन्द्र कुमार भी शामिल थे। इधर, गड़हनी बाजार पर चरपोखरी व गड़हनी पुलिस के जवानों के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में दोनों थाने के पुलिस बल शामिल रहे।

शाहपुर : शांति व सद्भावना के लिए फ्लैग मार्च

मुहर्रम की दसवीं को कर्बला के मैदान में हुई जंग की याद में मनाये जाने वाले गम और मातम के त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाये जाने की तैयारियां अकीदतमंदों ने पूरी कर ली है। बुधवार को आशूरा यानि दसवीं मोहर्रमूल हराम के दिन ताजिया जुलूस के मिलान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुहर्रम की पूर्व संध्या पर शांति व सदभावना कायम रखने को ले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शाहपुर बाजार, रानीसागर बाजार सहित अन्य जगहों पर सर्किल इंस्पेक्टर रामानंद मंडल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। मौके पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एसआई अंकित कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे।

जगदीशपुर में फ्लैग मार्च किया गया

नगर पंचायत जगदीशपुर में मुहर्रम को लेकर SDM संजीत कुमार,SDPO राजीव चंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, अंचलाधिकारी जगदीशपुर, थानाध्यक्ष जगदीशपुर, सर्किल इंस्पेक्टर जगदीशपुर, अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

नगर पंचायत बिहिया में फ्लैग मार्च

नगर पंचायत बिहिया में जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, DSP राजीव चंद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहिया, अंचलाधिकारी बिहिया, थानाध्यक्ष बिहिया अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular