HomeNewsबिहारनारायणपुर टोल प्लाजा: 6 चक्का कंटेनर से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद

नारायणपुर टोल प्लाजा: 6 चक्का कंटेनर से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद

Narayanpur Toll Plaza: मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर जगदीशपुर थाना के नारायणपुर टोल प्लाजा के पास से एक 6 (छः) चक्का कंटेनर से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Narayanpur Toll Plaza
  • नोएडा से हाजीपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था जब्त शराब
  • कंटेनर से लगभग 36 लाख का विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की नोएडा कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब हाजीपुर बिहार की ओर जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सोमवार को वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर जगदीशपुर थाना के नारायणपुर टोल प्लाजा के पास से एक 6 (छः) चक्का कंटेनर से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद किया गया।

मौके से कंटेनर के चालक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जयथा थाना अंतर्गत बरौलिया गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह के पुत्र विपिन कुमार एवं उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत टिकरी कला गांव निवासी राजकुमार का पुत्र ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया दोनों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त वाहन से कुल 9540 पीस में 2973.60 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 36 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को नोएडा से हाजीपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular