Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नेताओं ने की एनडीए सरकार की...

जगदीशपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नेताओं ने की एनडीए सरकार की प्रशंसा

NDA Conference Jagdishpur – पूर्व एमएलसी सह लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं पर ही सारा दामोदर

  • हाइलाइट: NDA Conference Jagdishpur
    • एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने एक जुटता दिखाने का प्रयास

आरा। जगदीशपुर संगम टोला टोला के समीप रिजार्ट में शनिवार को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया। उपस्थित नेताओं ने एनडीए सरकार के कार्यकाल की प्रशंसा की। नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं से कहा आप लोगों पर ही सारा दामोदार है। आप लोग जनता के पास जाइए और उन्हें सच्चाई से अवगत कराइए।

मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो बोलते हैं वह करते हैं, उनके नेतृत्व में बिहार आज इतिहास में अपना नाम अंकित करते जा रहा है। मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि हम पांच है। हम सभी मिलकर इतिहास लिखेंगे। 243 में 243 सीट चाहिए।

पूर्व एमएलसी सह लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाह, हम पार्टी के जीतन राम मांझी है। सभी के नेतृत्व में एवं अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत 243 में 243 सीटों पर हम विजयी होंगे और पुनः बिहार सरकार एनडीए सरकार का कार्यकाल में रहेगा। लालू जी के शासन काल में चरवाहा विद्यालय हुआ करता था और हमारी सरकार में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खुल रहा है, सबका साथ और सबका विकास हो रहा है।

पूर्व मंत्री सह जदयू कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने बताया कि कई लोग छठ में घर आते हैं और चुनाव के वक्त पता चलता है की उनका नाम कट गया। सभी नेताओं को स्टेज पर पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करने वालों में लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोपा के महासचिव सुनील पाठक, जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जागा कुशवाहा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुषमलता, लोजपा अनुसूचित जाति के जिलाअध्यक्ष मनोज पासवान, संजय पासवान, राजेश कुशवाहा, राजेश साहू, विजय सिंह, राम सकल सिंह भोजपुरिया, राजकपूर, जयशंकर, नवीन कुमार सहित दर्जनों एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता सभा को संबोधित किया, जिसमें हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular