Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरबिहिया-बिहटा सड़क क्रियान्वयन में नष्ट हुए वृक्षों की जगह नए पौधे लगाया...

बिहिया-बिहटा सड़क क्रियान्वयन में नष्ट हुए वृक्षों की जगह नए पौधे लगाया जाये

Bihiya-Bihta Road trees: जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा बिहिया-बिहटा राज्य राजमार्ग परियोजना के क्रियान्वयन में पर्यावरणीय संतुलन को नज़रअंदाज़ किया गया है।

  • हाइलाइट्स: Bihiya-Bihta Road trees
    • आज तक एक भी पौधा नहीं लगाया जाना गंभीर पर्यावरणीय चिंता का विषय है: भाई दिनेश

आरा/जगदीशपुर: बिहिया-बिहटा राज्य राजमार्ग के निर्माण के दौरान हजारों फलदार वृक्षों को काटा गया। लेकिन सड़क निर्माण होने के बाद रोड किनारे आज तक एक भी पौधा नहीं लगाया जाना एक गंभीर पर्यावरणीय चिंता का विषय है। जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश द्वारा उठाया गया प्रश्न, “आखिर क्यों?”, यह सरकार की उदासीनता और पुनर्वनरोपण के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

पूर्व विधायक ने कहा की पुराने समय में लगे आम, जामुन जैसे फलदार वृक्ष न केवल राहगीरों को फल प्रदान करते थे, बल्कि घनी छाया देकर विश्राम का भी एक महत्वपूर्ण स्रोत थे। लेकिन बिहिया-बिहटा राज्य राजमार्ग परियोजना के क्रियान्वयन में पर्यावरणीय संतुलन को नज़रअंदाज़ किया गया है।

वृक्षों का काटा जाना जैव विविधता के लिए हानिकारक है और क्षेत्रीय पारिस्थितिकी को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। सरकार द्वारा अभी तक एक भी पौधा न लगाया जाना, इस क्षति की गंभीरता को और बढ़ाता है। पूर्व विधायक ने कहा की यह आवश्यक है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दे और तत्काल प्रभाव से पुनर्वनरोपण अभियान चलाए। नष्ट हुए फलदार वृक्षों की जगह नए पौधे लगाया जाये।

पढ़ें: नगर के लिए अभिशाप, बिहिया-बिहटा SH-102: एक जानलेवा सड़क

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular