Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर जिले के कई थानों में नए थानेदारों की हुई तैनाती

भोजपुर जिले के कई थानों में नए थानेदारों की हुई तैनाती

Bhojpur: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने जिले में अपराध पर नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर मामूली फेरबदल किया है।

  • हाइलाइट्स:
    • बड़हरा के नए थानाध्यक्ष बने हरि प्रसाद शर्मा
    • दारोगा रामनिवास को बनाया गया गजराजगंज का प्रभारी
    • धनगाई के नए थानाध्यक्ष बने अरविंद कुमार

बिहार (आरा)। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने जिले में अपराध पर नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर मामूली फेरबदल किया है। उन्होंने गजराजगंज ओपी के प्रभारी हरिप्रसाद शर्मा को बडहरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वही अजीमाबाद थाना के थानाध्यक्ष रामनिवास को गजराजगंज ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसको लेकर जिलादेश भी जारी हो गया है।

दारोगा हरिप्रसाद शर्मा पूर्व में आरा नगर थाना एवं चरपोखरी थाना में कार्य कर चुके हैं। बता दें कि एसपी ने कर्तव्यहीनता के आरोप में बडहरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं पीटीसी राजीव कुमार को निलंबित कर दिया है।

Bhojpur:धनगाई के नए थानाध्यक्ष बने अरविंद कुमार

एसपी राज की ओर से सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को धनगाई थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार वर्तमान में नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष थे।

दारोगा श्री कुमार इससे पूर्व जगदीशपुर थाना में जेएसआई, चांदी एवं नगर थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार- 4 की गिनती ईमानदार एवं तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रुप में की जाती है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular