HomeNewsहत्याकांड में नया मोड़: सीसीटीवी फुटेज में अकेले पैदल अस्पताल जाते दिखा...

हत्याकांड में नया मोड़: सीसीटीवी फुटेज में अकेले पैदल अस्पताल जाते दिखा बबलू

Bablu murder CCTV footage: छानबीन में जुटी एसआईटी ने रेफरल अस्पताल का खंगाला फुटेज 

jay kumar

पुलिस बोली: सीसीटीवी फुटेज में सोमवार रात 12 बजे अकेले अस्पताल जाते देखा गया बबलू

बिहार/आरा खबरे आपकी जगदीशपुर निवासी कुंवर रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की हत्या की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम द्वारा जगदीशपुर रेफरल अस्पताल के सीसीटीवी और रजिस्टर खंगाला गया। साथ ही डयूटी के दौरान अस्पताल में तैनात स्टाफ से जानकारी ली गयी। जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज नये अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में सोमवार की रात करीब 12 बजे बबलू अकेले ही पैदल रेफरल अस्पताल जाते देखा गया है।

Bablu murder CCTV footage:अस्पताल के रजिस्टर में भी रात करीब 12 बजे उसकी इंट्री

Bablu murder CCTV footage

पुलिस के अनुसार फुटेज में दिख रहा युवक बबलू सिंह ही है। वह अकेले पैदल अस्पताल जा रहा है। जबकि बबलू सिंह के परिजन मारपीट करने के बाद जवानों द्वारा उसे अस्पताल के गेट पर फेंक दिये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अस्पताल के रजिस्टर में भी रात करीब 12 बजे उसकी इंट्री दिखाई गयी है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के क्रम में अस्पताल के कर्मियों द्वारा बताया गया कि युवक को रेफर करना था। इसके लिये परिजनों को सूचना दी गयी थी। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। मंगलवार को उसकी मौत हो गयी।

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि रेफरल अस्पताल सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है। उसमें बबलू सिंह को रात करीब 12 बजे अकेले ही पैदल अस्पताल में जाते देखा जा रहा है। टीम पूरी गहनता और निष्पक्षता से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से सीआईटी के तीन अज्ञात जवानों के साथ उनके रसोईये पर आरोप लगाया जा रहा है। उन जवानों की भी पहचान की जा रही है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular