Monday, July 14, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारकाली सूची में डाली गई एनजीओ 'प्रताप सेवा संकल्प' के काले कारनामे

काली सूची में डाली गई एनजीओ ‘प्रताप सेवा संकल्प’ के काले कारनामे

एनजीओ को शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई का जिम्मा सौंपा गया था।

NGO Pratap Seva Sankalp: ‘प्रताप सेवा संकल्प’ गोविंद फूलकान मुजफ्फरपुर की एनजीओ को शाहपुर नगर क्षेत्र में साफ-सफाई का जिम्मा सौंपा गया था।

  • हाइलाइट्स: NGO Pratap Seva Sankalp
    • शाहपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था में अनियमितता
    • एनजीओ अनुबंध रद्द और तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

शाहपुर (भोजपुर)। शाहपुर नगर पंचायत में साफ-सफाई के कार्य में मनमानी और घोर लापरवाही बरतने के आरोप में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) नेशात आलम ने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के अनुबंध को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही, एनजीओ को आगामी तीन वर्षों के लिए काली सूची में डाल दिया गया है।

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, ‘प्रताप सेवा संकल्प’ गोविंद फूलकान मुजफ्फरपुर की एनजीओ को शाहपुर नगर क्षेत्र में साफ-सफाई का जिम्मा सौंपा गया था। अनुबंध की शर्तों के अनुसार, एनजीओ को पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मी तैनात करने और नियमित रूप से कचरे का उठाव और निस्तारण सुनिश्चित करना था।

हालांकि, कार्य शुरुआत के समय से ही एनजीओ की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षणों में भी कई गंभीर खामियां पाई गईं। पाया गया कि एनजीओ द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसमें सफाईकर्मियों की निर्धारित संख्या से कम उपस्थिति और कचरे का यत्र-तत्र फैलाव प्रमुख था।

पढ़ें : R.T.I से शाहपुर नपं और NGO के एकरारनामा का खुलासा

ईओ ने बताया कि एनजीओ को कई बार लिखित और मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। एनजीओ की मनमानी और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इन्हीं सब कारणों के मद्देनजर, कार्यपालक पदाधिकारी ने कड़ा कदम उठाते हुए ‘प्रताप सेवा संकल्प’ के साथ हुए एकरारनामे को रद्द करने का निर्णय लिया। साथ ही, भविष्य में किसी भी सरकारी निविदा में भाग लेने से रोकने के लिए संस्था को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

  • सफाई एनजीओ की मुख्य जिम्मेदारियाँ (जो पूरी नहीं की गईं):
  • दैनिक सड़क और नाला सफाई।
  • मुख्य मार्गों पर रात में सफाई (नाईट स्वीपिंग)।
  • घर-घर से कचरा उठाना (डोर-टू-डोर)।
  • कचरे को स्रोत पर ही अलग करना और उसका निपटान करना।
  • श्रमिकों को दैनिक मजदूरी का भुगतान RTGS/NEFT के माध्यम से करना।
  • श्रमिकों के EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) और ESI (कर्मचारी राज्य बीमा) अंशदान को जमा नहीं करना।

NGO Pratap Seva Sankalp: सफाई एनजीओ द्वारा की गई प्रमुख गलतियाँ और उल्लंघन:

श्रमिकों के भुगतान का साक्ष्य (प्रमाण) नहीं दिया: कार्यालय ने कई पत्रों (पत्रांक-134, फरवरी 2024, पत्रांक-312, जुलाई 2024,पत्रांक- 512 सितंबर 2024) और मौखिक निर्देशों के माध्यम से श्रमिकों को किए गए वेतन भुगतान और EPF/ESI जमा का सबूत मांगा, लेकिन एनजीओ ने इसे जमा नहीं किया।

मानसून से पहले नाला सफाई नहीं की: विभागीय निर्देश (पत्रांक-309, दिनांक-28.04.2025) के बावजूद, एनजीओ ने मानसून से पहले नालों की उड़ाही (सफाई) के काम में कोई रुचि नहीं दिखाई। इस वजह से नगर पंचायत कार्यालय को यह काम खुद करवाना पड़ा।

लोक शिकायत मामले में सहयोग नहीं किया: अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) के समक्ष एक शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में जवाब देने के लिए कार्यालय ने एनजीओ से श्रमिकों के वेतन भुगतान, EPF/ESI और उन्हें दी गई सुरक्षा किट का साक्ष्य (पत्रांक-46, दिनांक-20.01.2025) मांगा, जो एनजीओ ने उपलब्ध नहीं कराया।

अंतिम चेतावनी को नजरअंदाज किया: कई बार चेतावनी देने के बाद, एनजीओ को 24 घंटे का अंतिम नोटिस (पत्रांक-475, दिनांक-28.06.2025) दिया गया ताकि वह सभी साक्ष्य जमा करे और काम में सुधार करे। इसके बाद 30.06.2025 को जब निरीक्षण किया गया, तो बहुत कम मजदूर काम पर थे और जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ था। एनजीओ ने 24 घंटे में भी कोई सबूत पेश नहीं किया।

एनजीओ के मनमानेपन, लापरवाही और लगातार निर्देशों के उल्लंघन के कारण, नगर पंचायत प्रसाशन के अंतिम निर्णय:

समझौता रद्द: साफ-सफाई का समझौता तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।

ब्लैकलिस्ट: एनजीओ ‘प्रताप सेवा संकल्प’ गोविंद फूलकान मुजफ्फरपुर की संस्थान को अगले तीन वर्षों के लिए काली सूची में डाला जाता है।

भुगतान की शर्त: एनजीओ के किसी भी बिल का भुगतान तभी किया जाएगा जब वह सभी श्रमिकों की बकाया मजदूरी, EPF और ESI का भुगतान कर देगा और इसका सबूत कार्यालय में जमा कर देगा।

काम रोकने का आदेश: एनजीओ ‘प्रताप सेवा संकल्प’ 01.07.2025 से नगर पंचायत, शाहपुर में कोई भी सफाई कार्य नहीं करेगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
pintu
pintu

Most Popular