Homeबिहारआरामहाकुंभ से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, नौ जख्मी

महाकुंभ से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, नौ जख्मी

National Highway Accident: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर भोजपुर के बिहिया एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में शुक्रवार की दोपहर महाकुंभ से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई

National Highway Accident: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर भोजपुर के बिहिया एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में शुक्रवार की दोपहर महाकुंभ से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: National Highway Accident
    • जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • बिहिया एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में शुक्रवार की दोपहर घटी घटना

National Highway Accident आरा: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर भोजपुर के बिहिया एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में शुक्रवार की दोपहर महाकुंभ से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बोलेरो पर सवार दंपति समेत नौ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में नवादा थाना क्षेत्र के नवादा चौक निवासी अनिल कुमार वर्मा, उनकी पत्नी आशा कुमारी, मां शिव कुमारी देवी, भतीजी सिमरन कुमारी, रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग निवासी उनके रिश्तेदार धनंजय कुमार मेहता, उनकी पत्नी चंद्रावती देवी, पुत्री पिंकी कुमारी एवं विद्यावती देवी शामिल हैं।

इधर, जख्मी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सभी लोग 18 फरवरी को बोलेरो रिजर्व कर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। शुक्रवार को सभी लोग वापस आरा लौट रहे थे। उसी दौरान बिहिया एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के समीप अचानक उनकी बोलोरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे सभी लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular