Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं के वार्ड सात से मधुबाला व वार्ड आठ से ...

शाहपुर नपं के वार्ड सात से मधुबाला व वार्ड आठ से रीना देवी ने किया नामांकन

शाहपुर नगर पंचायत के लिए कुल 08 एनआर रसीद अब तक कटा

Nomination for Shahpur NP Councilor post: शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 07 व वार्ड-08 के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर 28 मई बुधवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

  • हाइलाइट्स: Nomination for Shahpur NP Councilor post
    • शाहपुर नगर पंचायत के लिए कुल 08 एनआर रसीद अब तक कटा

भोजपुर, बिहार। शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 07 व वार्ड-08 के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर 28 मई बुधवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड सात व आठ के वार्ड पार्षद पद के लिए जगदीशपुर अनुमंडल के भूमि उपसमहर्ता कार्यालय में नामांकन काउंटर बनाया गया है।

नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन तक शाहपुर नगर पंचायत के लिए कुल 08 एनआर रसीद कटा है। वहीं सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-08 लिए एक प्रत्याशी उर्मिला देवी ने जबकि आज मंगलवार को वार्ड सात से मधुबाला देवी एवं वार्ड संख्या आठ से रीना देवी ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार के समक्ष दाखिल किया है।

Nomination for Shahpur Nagar Palika Councilor post - शाहपुर नपं के वार्ड सात से मधुबाला व वार्ड आठ से  रीना देवी ने किया नामांकन

उपचुनाव के लिए नामांकन पांच जून तक लिया जायेगा। जबकि समीक्षा छह जून को एवं अभ्यर्थिता वापसी 10 जून से 12 जून तक लिया जा सकेगा। अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 जून को होगा एवं उसी दिन प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया जायेगा। जबकि मतदान 28 जून को होगा एवं मतगणना 30 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगा।

भूमि उपसमहर्ता अमरेन्द्र कुमार ने बताया की शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड- 07 एवं वार्ड- 08 के लिए हो रहे उप चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी है। इसके लिए बनाये गये काउंटर पर कर्मियों की तैनाती की गयी है। अब तक तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पांच जून तक होगा। भूमि उपसमहर्ता कार्यालय में बनाये गये हेल्प डेस्क में तैनात कर्मी लव कुमार एवं अशोक जी ने अभ्यर्थी के नामंकन पत्र के लिए आवश्यक कागजातों की जांच की।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular