TB patients: रेडक्रॉस सोसायटी जिला इकाई में चेयरमैन डॉ .बी.एन. यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 50 मरीजों को पोषण आहार वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- हाइलाइट: TB patients
- टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वितरित किया गया पोषण आहार
आरा। रेडक्रॉस सोसायटी जिला इकाई में चेयरमैन डॉ .बी.एन. यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 50 मरीजों को पोषण आहार वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी सह वाइस प्रेसिडेंट भोजपुर जिला इकाई अरुण प्रकाश रहें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत चिन्हित मरीजों को प्रतिमाह 500 का पोषण आहार 6 माह तक देना है, जिसमें विभिन्न संस्थान सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में रेडक्रॉस सोसायटी से भी आग्रह किया गया था। रेडक्रॉस सोसायटी ने 50 मरीजों को गोद लिया। आज का यह आयोजन पहली शुरुआत है। छह माह तक लगातार रेडक्रॉस के द्वारा इन 50 चिन्हित मरीजों को पोषण आहार वितरित किया जाएगा। आगे भी रेड क्रॉस द्वारा मरीजों की संख्या को बढ़ाकर सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने मरीजों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, स्वच्छ वायु में टहलें, पौष्टिक आहार के साथ-साथ दवाओं का सेवन भी नियमित करें और किसी भी नशे के सेवन से बचें। विशेष रूप से धूम्रपान से बचें, क्योंकि इससे फेफड़ों पर गलत असर पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य को बिगड़ने की संभावना ज्यादा बनी रहती है।
अध्यक्षता करते हुए डॉ. बी. एन. यादव ने कहा कि रेडक्रॉस का काम पीड़ित मानवता की सेवा करना है। इस अवसर पर जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. ए. अहमद, चंदेश्वर एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में रेडक्रॉस जिला इकाई के सरफराज अहमद खान, डॉ. एस के रुंगटा, डॉ. निर्मल कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, ए.के पांडेय, डॉ .जितेंद्र शुक्ला, शमशाद प्रेम, गुंजन कुमार, वशिष्ठ राय, अजीत मेहता अन्य सदस्य व कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन सचिव डॉ. विभा कुमारी ने किया।






