Friday, April 19, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeफिल्मी स्टाइल में लूटपाट: पैक्स सचिव को मारी गोली

फिल्मी स्टाइल में लूटपाट: पैक्स सचिव को मारी गोली

Dinesh Singh shot:लूटपाट का विरोध करने पर भोजपुर के पैक्स सचिव को अरवल में मारी गोली

अरवल और औरंगाबाद जिले की सीमा पर शुक्रवार की देर रात की वारदात

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

पैक्स सचिव से पैसे, मोबाइल और सोने के जेवर भी छीन ले गये अपराधी

सचिव के साथ रहे अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के साथ भी की गयी मारपीट

खबरे आपकीआरा। अरवल और औरंगाबाद जिले की सीमावर्ती इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने भोजपुर के गड़हनी के एक पैक्स सचिव को गोली मार दी। इस दौरान सचिव के साथ रहे पैक्स अध्यक्ष और एक वार्ड सदस्य के साथ भी मारपीट की गयी। उसके बाद बदमाशों द्वारा अध्यक्ष और सचिव सहित से करीब चालीस हजार रुपये, दो मोबाइल और सोने का एक लॉकेट लूट लिया गया। वारदात शुक्रवार की देर रात की है। गोली पैक्स सचिव के पेट में लगी है। उनका इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है।

Dinesh Singh shot: धनबाद से लौट रहे गड़हनी के कुरकुरी पैक्स सचिव के साथ हुई घटना

गोली से जख्मी पैक्स सचिव गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव निवासी रामकिशोर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सिंह हैं। वह गड़हनी प्रखंड के कुरकुरी पंचायत के पैक्स के सचिव बताये जा रहे हैं। घटना के संबंध में कुरकुरी पैक्स अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बताया कि वह दिनेश कुमार सिंह और कुरकुरी पंचायत के ही वार्ड सदस्य अपने दोस्त बमभोला के साथ गुरुवार को अपनी कार से झारखंड के धनबाद गए थे।

Dinesh Singh shot

शुक्रवार की रात वह दिनेश कुमार सिंह और बमभोला के साथ वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच औरंगाबाद और अरवल की सीमा पर कार का टायर पंक्चर हो गया। इस पर तीनों कार से उतर टायर बदलने लगे। तभी चार की संख्या में अपराधी धमक गये और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों द्वारा दिनेश कुमार सिंह को गोली मार दी गयी।

पैक्स सचिव का आरा बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

जख्मी दिनेश कुमार सिंह को सहार अस्पताल लेकर आए और स्थानीय थाना को सूचना दी। देर रात दिनेश कुमार सिंह को सहार रेफरल अस्पताल से इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया। इधर, जख्मी का इलाज कर रहे डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि सचिव को बाएं साइड पेट में गोली लगी थी। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। डैमेज पार्ट को रिपेयर भी कर दिया गया। उनकी हालत स्टेबल है।

पहले सड़क पर कील फेंका, फिर टायर पंचर होने पर की ली लूटपाट

पैक्स अध्यक्ष के अनुसार अपराधियों द्वारा सड़क पर कील फेंक दिया गया था। उसके कारण उनकी कार का टायर पंचर हो गया। उसके बाद तीनों दोस्त गाड़ी से उतर कर टायर बदलने लगे। तभी चार बदमाश पहुंच गये और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। उन दोनों के साथ भी मारपीट की गयी। इसके बाद अपराधी दिनेश कुमार सिंह के तीस हजार रुपये, सोने का एक लॉकेट, एक मोबाइल,  उनके पास रहे पांच हजार रुपये, एक मोबाइल, जबकि तीसरे साथी बमभोला के पास से पांच हजार रुपये छीनकर भाग निकले।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!