Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

शाहपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कपिलदेव सिंह मार्केट में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू शरण मिश्र की अध्यक्षता में अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

Pandit Deendayal Upadhyay: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कपिलदेव सिंह मार्केट में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू शरण मिश्र की अध्यक्षता में अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Pandit Deendayal Upadhyay
    • हर हाथ को काम, हर खेत को पानी उनका उद्घोष था : शंभू शरण मिश्र

Pandit Deendayal Upadhyay आरा: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कपिलदेव सिंह मार्केट में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू शरण मिश्र की अध्यक्षता में अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वही कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलाया गया।

वरिष्ठ नेता शंभू शरण मिश्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है।

श्री मिश्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) के चिंतन में गांव, गरीब, किसान, समाज के दबे-कुचले लोगों व महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने की दृष्टि है और उस तबके लिए सहानुभूति है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी उनका उद्घोष था। वे कहते थे कि आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए।

भाजपा के वरीय नेता रामदास यादव ने कहा कि 70 वर्ष पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को जो दृष्टि दी थी, वह आज भी प्रासंगिक बनी है। इसी का परिणाम है कि कोरोना महामारी के दौरान से ही देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय, 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना का निशुल्क सिलेंडर, 4 करोड़ गरीबों को मकान, 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हुआ है। यह दृष्टि समाज को समग्र रूप से विकास के पथ पर अग्रसर करने, सामाजिक विकास के माध्यम से सांस्कृतिक उत्थान व राष्ट्र के समग्र विकास की रूपरेखा को बढ़ाने की है।

भाजपा नेता हरेराम सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने पं. उपाध्याय की जयंती को अपने सदस्यता महाभियान की तिथि के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। शाहपुर प्रखंड की टीम बधाई की पात्र है, जिसने हर बूथ पर लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाने के बड़े अभियान को अपने हाथ में लिया है।

भाजपा नेता मंगला चरण तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि चुनाव जिला, संसदीय-विधानसभा क्षेत्र स्तर पर नहीं लड़ा जाता है, बल्कि चुनाव का कुरुक्षेत्र बूथ होता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ मजबूत है तो चुनाव पक्ष में है। इसी बुनियादी बात को ध्यान में रखकर भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित हुई है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता विश्वम्भर उपाध्याय, राजेन्द्र जी, कुलभूषण श्रीवास्तव, तुषारकांत त्रिपाठी, गणेश सिंह, अशोक राय, मोहन राम,मोहन तिवारी, मलचंद सिंह, त्रिभुन सिंह, दिनेश मिश्र,शिवशंकर सिंह, अंकित पांडेय , विंध्याचल जयसवाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार मिश्र, प्रीतम सिंह,ठाकुर दयाल राम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मिश्र ने किया तथा स्वागत व धन्यवाद गणेश सिंह के द्वारा किया गया।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular