Homeआरा भोजपुरबिहियाआरा के पूर्व सांसद ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

आरा के पूर्व सांसद ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

Banahi: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहिया प्रखंड के बनाही गांव में गोरेया बाबा मंदिर से लेकर सती माई मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

Banahi: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहिया प्रखंड के बनाही गांव में गोरेया बाबा मंदिर से लेकर सती माई मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।

  • हाइलाइट्स: Banahi
    • सांसद क्षेत्र विकास योजना के तहत पूर्व सांसद ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

आरा/बिहिया: आरा के पूर्व सांसद की ओर से सांसद क्षेत्र विकास योजना के तहत बिहिया प्रखंड में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। अनुशंसित वर्ष 2023-24 की योजना के तहत बिहिया प्रखंड के बनाही गांव में गोरेया बाबा मंदिर से लेकर सती माई मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया। इस योजना की प्राक्कलित राशि 14 लाख 99 हजार 700 रुपये है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामदास यादव, शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, बिहिया पश्चिम मंडल भाजपा अध्यक्ष आत्मा सिंह, मुखिया संजय रजक, हरेराम सिंह, पंकज तिवारी, बंटी पांडे, चंदन पांडे, गनू पांडे, राकेश तिवारी, दीपक सिंह, भूपेंद्र भट्ट, राम सुजान सिंह, मंटू सिंह, प्रिंस सिंह, मुन्ना तिवारी, शशि भूषण सिंह, कृष्णकांत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular