HomeNewsबिहारईद, रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति...

ईद, रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

Collectorate: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Collectorate
  • जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

आरा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को ईद, रामनवमी एवं चैती छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने की।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित शांति समिति की बैठकों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

इसके उपरांत शांति समिति के सदस्यों के साथ उनके-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना गया। बैठक में प्रमुख रूप से विद्युत आपूर्ति, सड़क व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता, चिकित्सा दल की तैनाती एवं एंबुलेंस सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शांति समिति द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि तीनों पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

बैठक में अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शांति समिति के सदस्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular