Homeआरा भोजपुरशाहपुरदुर्गा पूजा को लेकर शाहपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की...

दुर्गा पूजा को लेकर शाहपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Durga Puja - Shahpur: शाहपुर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

Durga Puja – Shahpur: शाहपुर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट :Durga Puja – Shahpur
    • दुर्गा पूजा को लेकर शांति-समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने दिए कई निर्देश

आरा: शाहपुर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकान्त, RO रश्मि सागर, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, समाज के सम्मानित नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वही दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिवों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने पूजा स्थलों की सुरक्षा, आगंतुकों की संख्या पर नियंत्रण और सामुदायिक सहयोग पर चर्चा की। पूजा के दौरान शांति और सौहार्द को लेकर सभी पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को शांति व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित लोगों को थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा समितियों का लाइसेंस ताजा करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूजा समिति के सदस्यों को वोलेन्टियर रखने के निर्देश के साथ पूजा पंडाल परिसर एवं आस पास विधि व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था करने का दिशा निर्देश दिया गया। डीजे पर प्रतिबंध के साथ ही सभी दुर्गा पूजा आयोजन समिति से विसर्जन तक की जानकारी प्रशासन को देने की बात कही गई। किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में नगर पंचायत के 6 लाइसेंसी पूजा समिति सहित थाना क्षेत्र के सभी 22 पूजा समिति के लोग शामिल हुए। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रमुख, शाहपुर नगर पंचायत पूर्व मुख्य पार्षद विजय कुमार सिंह, पूर्व उपमुख्यपार्षद गुप्तेश्वर साह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता, जदयू नेता शिवशंकर सिंह, कृष्ण कुमार, झूलन गोंड़, ठाकुर प्रसाद (डीलर) वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, मनोज पासवान, सागीर शाह, भाजपा नेता बिरजू तिवारी, अंकित पांडेय, बंटी पांडेय, समाजसेवी भूटेली महतों, धन कुमार पांडेय, विकास पांडेय, संजय ओझा, मिथुन सिंह सहित थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। 

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular