Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर: अचानक आई तेज आंधी एवं बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त,

शाहपुर: अचानक आई तेज आंधी एवं बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त,

  • बिजली के पोल गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित
  • प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोगो को वर्षा से राहत
  • किसानों के लिए यह वर्षा वरदान व खेतो के लिए अमृत-मुन्ना पांडे

Rain in Shahpur: भोजपुर जिला के शाहपुर एवं आसपास के क्षेत्र में मंगलवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जरूरी कार्य से घरों से बाहर निकले लोगों को भींगना पड़ा। जबकि बारिश से शाहपुर बाजार में जल जमाव हो गया। बारिश की तेज धार से नगर के कई दुकानों में पानी घुस गया। कई जगहों पर पेड़ एवं बिजली के पोल गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं दूसरी तरफ वर्षा की आस लगाए बैठे किसानों के चेहरे खिल उठे। क्योंकि अब तक प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी के लिए बिजड़े नहीं डाले जा सके थे। इस वर्षा के बाद किसान अपने अपने खेतों में धान के बिजड़े डाल सकेंगे। साथ ही साथ बहुत ही भदई फसलों की बुवाई भी शुरू हो जाएगी। वह बढ़ते बतापमान के कारण सूख रहे सब्जियों के खेतों को भी पानी के रूप में अमृत मिल गया। वही आम और जामुन के फलों को भी पानी के मिलने से फलों की मिठास बढ़ने की संभावना हैं।

Rain in Shahpur: क्षेत्र के किसानों ने कहा की इस बारिश से सकून मिला है। अब किसान धान का बिचड़ा गिरा सकेंगे। प्रखंड किसान श्री उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे के अनुसार किसानों के लिए यह वर्षा वरदान व खेतो के लिए अमृत से कम नही है। जबकि प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोगो को वर्षा से राहत मिलेगी। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश भरी गर्म हवाओं व लू के कारण परेशान लोगो को तापमान में गिरावट होने से परेशानियां कम होंगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular