HomeNewsदालान में सो रहे एसपीओ की मौत, घर में मचा कोहराम

दालान में सो रहे एसपीओ की मौत, घर में मचा कोहराम

Persiya Bhojpur-शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद छानबीन कर रही पुलिस

Persiya Bhojpur आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के परसियां गांव में शनिवार की सुबह में एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक परसियां गांव निवासी कलेक्टर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार है। वह पूर्व में पुलिस विभाग में एसपीओ का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृत एसपीओ के रिश्तेदार पप्पू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात वह घर के बाहर सोया था। शनिवार की सुबह घर के लोग जगाने गये, तो वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस की मानें तो हृदय गति रुक जाने कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

Perhap Bhojpur – सहार थाना के पेरहाप पश्चिम टोला में युवक को सरेशाम गोलियों से भून डाला

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular