Physical verification of criminals: आरा। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देशानुसार जिले में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ‘बेल आउट’ (जमानत पर छूटे) अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जमानत पर बाहर आए अपराधियों के वर्तमान निवास स्थानों पर जाकर उनकी सक्रियता, गतिविधियों और आजीविका के साधनों की बारीकी से जांच की।

