HomeNewsआरा में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन

आरा में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन

Physiotherapy clinic: आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Physiotherapy clinic
  • 25 मरीजो का किया गया जांच और दिया गया परामर्श

आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान 25 से अधिक मरीजों का आधुनिक तकनीक से जांच कर इलाज हेतु परामर्श दिया गया। कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को ईलाज में विशेष लाभ दिया गया।

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि 25 से अधिक मरीजों का फिजियोथैरेपी किया गया, साथ ही मरीजों को बताया गया कि यहां अब एडवांस इक्विपमेंट से आर्थो केस जैसे एसीएल/पीसीएल, लिगामेंट की सर्जरी के बाद के रिहैबिलिटेशन, साइंटिफिक एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट और सीपीएम जैसे इक्विपमेंट और स्पोर्ट्स तक ट्रेनिंग के लिए रिहैब किया जाता है।

स्ट्रोक यानी लकवा के मरीज की रिहैबिलिटेशन के लिए स्पेशलाइज्ड सेटअप जैसे स्टैंडिंग फ्रेम, हैंड रिहैब और एडवांस्ड एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट किया जाता है, जिससे मरीजों की रिकवरी फास्ट हो जाती है। लकवा पीड़ित मरीजों को अब पटना या बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आज ज्यादातर कमर दर्द, कूल्हे में दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी में सूजन व दर्द, शरीर में लकवा, घुटने का दर्द, मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर व सर्जरी के बाद अकड़न आदि से संबंधित मरीज आए।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लोगों की दिनचर्या में आए बदलाव से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए फिजियोथैरेपी रामबाण है। उन्होंने बताया अब अगामी 29 मार्च 26 को निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। कैंप को सफल बनाने में आभा, रेशमा एवं संगीता का सक्रीय योगदान रहा है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular