Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में गुलाबी रंग के टेंट व गुब्बारों से सजाया गया पिंक...

जगदीशपुर में गुलाबी रंग के टेंट व गुब्बारों से सजाया गया पिंक पोलिंग बूथ

जगदीशपुर SDM संजीत कुमार तथा SDPO राजीव चंद्र सिंह ने पिंक बूथ के मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

Pink polling Booth Jagdishpur: जगदीशपुर SDM संजीत कुमार तथा SDPO राजीव चंद्र सिंह ने पिंक बूथ के मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Pink polling Booth Jagdishpur
    • गुलाबी रंग के टेंट व गुब्बारों से पिंक बूथ को सजाया गया है
    • पिंक मतदान केंद्र को महिलाएं बहुत पसंद कर रही है

आरा/जगदीशपुर: आखिर आज वह समय आ ही गया जिसके लिए हर पांच साल तक मतदाता इंतजार करते हैं और अपने मुद्दों और पंसद को लेकर मतदान करते हैं। आरा लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान हो रहा है। महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए जगदीशपुर में पिंक मतदान केंद्र स्थापित किया गया हैं।

पिंक मतदान केंद्र को महिलाएं बहुत पसंद कर रही है। गुलाबी रंग के टेंट व गुब्बारों से पिंक बूथ को सजाया गया है। इनको पिंक बूथ ऐसे ही नहीं कहा जा रहा, यहां मौजूद हर चीज गुलाबी रंग की हैं। SDM संजीत कुमार तथा SDPO राजीव चंद्र सिंह ने पिंक बूथ के मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

बता दें की आरा लोकसभा के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 131/132 को आदर्श बूथ बनाया गया है। प्रवेश द्वारा को भी विशेष तौर पर फूल मालाओं से लेकर पोस्टर होर्डिंग्स से सजाया गया है। साथ ही रेड कारपेट (लाल कालीन) और गुलाबी कालीन बिछी हुई हैं। इसके साथ ही गुलाबी रंग के टेंट व गुब्बारों से पिंक बूथ को सजाया गया है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular