HomeNewsक्राइमभोजपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: हत्या का आरोप

भोजपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: हत्या का आरोप

Piparpati Crime News: पिपरपांती गांव में एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर निर्मम हत्या का मामला से सनसनी फैल गई

  • 7 दिसंबर 2022 को हुई थी शादी
  • पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Bihar/Ara: भोजपुर जिला अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना के पिपरपांती गांव में एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर निर्मम हत्या का मामला से सनसनी फैल गई । गुरुवार की सुबह हुई घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है। सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज ब्रजेश कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नवविवाहिता की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Piparpati Crime News: पिपरपांती गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद की 22 वर्षीय पत्नी मोनिका

मृतका कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद की 22 वर्षीय पत्नी मोनिका देवी है। बड़हरा गांव निवासी पारसनाथ तत्वा ने अपनी बेटी आशा देवी की शादी बीते वर्ष 2022 में 7 दिसंबर को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव निवासी जवाहर प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद से लेन-देन एवं पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।

शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद से ही मृतका के पति एवं ससुराल वालों द्वारा दहेज में बाइक का मांग किया जाने लगा, जिसको लेकर उनके द्वारा बराबर मृतक को गाली-गलौज एवं प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को भी दी थी।

बीस दिन पूर्व उसका पति धर्मेंद्र प्रसाद दिल्ली में प्राइवेट काम करने के लिए चला गया। इसी बीच गुरुवार की सुबह गांव के एक व्यक्ति द्वारा मृतका के पिता पारसनाथ तत्वा को फोन कर जानकारी दी गई कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular