Piprahiya: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया मुसहर टोली में रविवार की सुबह घर से निकले प्राइवेट गार्ड का शव बरामद हुआ।
- हाइलाइट: Piprahiya
- घर से निकले प्राइवेट गार्ड का शव बरामद, घर में मचा हाहाकार
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- परिजन द्वारा शरीर पर गर्म पानी फेंक मारने का लगाया जा रहा आरोप
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया मुसहर टोली में रविवार की सुबह घटी घटना
आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया मुसहर टोली में रविवार की सुबह घर से निकले प्राइवेट गार्ड का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर बाएं-दाएं हाथ, सीना, कमर, बायां पैर एवं शरीर के अन्य जगहो का चमड़ा छिलाया हुआ पाया गया। परिजन द्वारा उसके शरीर पर गर्म पानी फेंक कर मारने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।
Piprahiya: पिपरहिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह
जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी स्व. राम केवल सिंह के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह है। वह प्राइवेट गार्ड थे। शहर के जेल रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में गार्ड का काम करते थे। इधर, मृतक के बेटे गोलू कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह वे लोग खेत में थ्रेसर से गेहूं कटाई कर रहे थे। तभी सुबह करीब सात बजे उसके पिता जितेंद्र कुमार सिंह वहां आएं और देखने के बाद वहां से गांव के मुसहर टोली की ओर चले गए।
वह नशा भी करते थे। कुछ घंटे बीत जाने के बाद एक मुसहर खेत में पहुंचा और कहा की तुम्हारे पिता बेहोशी की हालत में मुसहर टोली में पड़े हैं, लगता है कि उन्हें कुछ हो गया है। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी तरफ मृतक के बेटा गोलू कुमार ने बताया कि उनके शरीर पर गर्म पानी फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
छानबीन में जुटी पुलिस
उसने बताया कि उनका शरीर व कपड़ा भींगा हुआ था। शरीर के कई जगह का चमड़ा जला हुआ था। हालांकि प्राइवेट गार्ड की मौत कैसे हुई। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
वही इस संबंध में मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रिंकू देवी व तीन पुत्र सनी कुमार, गोलू कुमार एवं विशाल कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी रिंकू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


