HomeNewsक्राइमशर्मनाक:-भोजपुर में पिड़िया विसर्जन करने गयी किशोरी को अगवा कर गैंग रेप

शर्मनाक:-भोजपुर में पिड़िया विसर्जन करने गयी किशोरी को अगवा कर गैंग रेप

Piro gang rape – हथियार के बल पर दालान में बंद कर छह युवकों ने घटना दिया अंजाम

Piro gang rape आरा। जिले के पीरो इलाके में एक दलित किशोरी को अगवा कर गैंग रेप किये जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को एक दलान में बंद कर हथियार के बल पर छह युवकों द्वारा बलात्कार किया। रेप का आरोप गांव के ही छह युवकों पर लगा है। किशोरी पिड़िया विसर्जन करने गयी थी। तभी उसे अगवा कर लिया गया था।

  • पीरो थाना क्षेत्र के एक गांव में दो रोज पहले घटी घटना
  • गांव के ही युवकों पर लगाया गया आरोप, तफ्तीश और धरपकड़ में जुटी पुलिस

घटना दो रोज पहले की है। शनिवार को मामला प्रकाश में आया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। किशोरी की मेडिकल जांच भी करायी गयी। अब उसका बयान दर्ज कराये जाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में किशोरी के पिता के बयान द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है। उसमें कहा गया है कि उनकी बेटी 16 दिसंबर की सुबह सहेलियों के साथ पिड़िया विसर्जन करने गयी थी। तभी गांव के ही छह युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसके बाद एक दालान में बंद कर दिया। बाद में हथियार के बल पर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया गया। इस दौरान उसे चार दिन तक बंधक बना कर रखने और रेप करने की धमकी भी दी जा रही थी। हालांकि अगली सुबह उनकी बेटी किसी तरह भाग कर घर आयी और घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

समय का एक दौर वो भी था जब क्रिकेट की दुनियां में कपिल देव काफी लोकप्रिय रहें

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular