Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में हथियार एवं कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शाहपुर में हथियार एवं कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Ward Number 10: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने शाहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के अधार शाहपुर वार्ड नंबर दस में छापेमारी की।

Ward Number 10: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने शाहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के अधार शाहपुर वार्ड नंबर दस में छापेमारी की।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Ward Number 10
    • सोशल मीडिया पर हथियार व कारतूस का फोटो हुआ था वायरल
    • 2 पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस, 2 मैगजीन एवं 2 मोबाईल बरामद

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने शाहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के अधार शाहपुर वार्ड नंबर दस में छापेमारी की। इस दौरान हथियार और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 2 पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस, 2 मैगजीन एवं 2 मोबाईल बरामद हुआ। इसकी जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध हथियार का प्रयोग तथा प्रर्दशन करने वालों के धरपकड हेतू अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर-10 में हथियार के साथ दो युवकों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके लिए प्रभारी थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष शाहपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा बल के द्वारा शाहपुर वार्ड नंबर-दस में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहपुर थाना के शाहपुर वार्ड नंबर-10 निवासी मनबोध यादव का पुत्र रितेश कुमार एवं भरत यादव का पुत्र प्रकाश कुमार है। इस संबंध में गिरफ्तार शाहपुर थाना कांड आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular