Homeआरा भोजपुरशाहपुरश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी युद्धस्तर पर, लोगों में उत्साह

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी युद्धस्तर पर, लोगों में उत्साह

Yagya in Shahpur: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी शाहपुर नगर पंचायत में युद्ध स्तर पर की जा रही है। यज्ञ मंडप, यज्ञ स्थल पर साफ-सफाई का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है।

Yagya in Shahpur: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी शाहपुर नगर पंचायत में युद्ध स्तर पर की जा रही है। यज्ञ मंडप, यज्ञ स्थल पर साफ-सफाई का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है।

  • हाइलाइट्स: Yagya in Shahpur
    • शाहपुर यज्ञ स्थल पर सफाई कार्य शुरू, युवाओं में उत्साह
    • नगरवासियों, महिलाओं में यज्ञ एवं जल यात्रा को लेकर उत्साह

Yagya in Shahpur आरा/शाहपुर: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी शाहपुर नगर पंचायत में युद्ध स्तर पर की जा रही है। यज्ञ मंडप, यज्ञ स्थल पर साफ-सफाई का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। यज्ञ स्थल की साफ सफाई, व्यवस्था का कार्य अखिलेश कुमार की देख रेख में कराया जा रहा है।

पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज के सनिध्य में शाहपुर नगर में आयोजित यज्ञ को लेकर युवाओं में उत्साह है। नगरवासियों, महिलाओं में यज्ञ एवं जल यात्रा को लेकर उत्साह है। शुक्रवार की शाम यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कमिटी द्वारा तैयारी की समीक्षा की गई।

कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। इसकी तैयारी के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। भव्य कलश यात्रा की तैयारी के लिए मोहन पांडेय, मनीष यादव, आजाद गुप्ता, बंटी पांडेय को प्रभार दिया गया है। आमंत्रण के लिए शाहपुर यज्ञ समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सभी माननीय सदस्यों व नगर के गणमान्य लोगों को एवं पूजा सामग्री के लिए सत्यदेव पांडेय को प्रभारी बनाया गया है।

शाहपुर यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित महायज्ञ में नामी गिरामी संत सहित कथा वाचक भाग लेंगे। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा कार्यक्रम -07 अप्रैल को है।

जल यात्रा यज्ञ स्थल से सहजौली, लिलारी, गोपालपुर होते रतनपुरा स्थित भागड़ नदी से जल उठाया जाएगा। इसके बाद वापस गोपालपुर के रास्ते पवट होते शाहपुर वार्ड-08 महविरा स्थान मोड़ से हाई स्कूल के रास्ते दुर्गा मंदिर मोड़ से करनामेपुर रोड होते पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर मंडप में जल रखा जाएगा।

इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शारदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव, कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, सचिव शिवपर्शन यादव, संजय पांडेय, रामदुलार सिंह यादव, संजय चतुर्वेदी, भूटेली महतों, अंकित पांडेय, मनोज पासवान, राकेश यादव, मनीष यादव, प्रदूमन्न पांडेय, मोहन पांडेय, धन कुमार पांडेय, तेजु पांडेय, मुनमुन राय, रवि यादव सहित कई लोग थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular