Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर, लालू के डेरा पंचायत की उपमुखिया बनी प्रियंका

शाहपुर, लालू के डेरा पंचायत की उपमुखिया बनी प्रियंका

Lalu ke Dera: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत लालू के डेरा पंचायत की उपमुखिया के पद पर प्रियंका कुमारी पुनः निर्वाचित हुई।

Lalu ke Dera: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत लालू के डेरा पंचायत की उपमुखिया के पद पर प्रियंका कुमारी पुनः निर्वाचित हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Lalu ke Dera
    • प्रियंका को 14 में से 08 वार्ड सदस्यों ने दिया वोट

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत लालू के डेरा पंचायत की उपमुखिया के पद पर प्रियंका कुमारी पुनः निर्वाचित हुई। प्रियंका कुमारी को 08 वार्ड सदस्यों ने वोट दिया। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को मात्र 06 वार्ड सदस्यों का ही वोट प्राप्त हो सका।

इसके पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में लालू के डेरा पंचायत के उप मुखिया पद के लिए वार्ड सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रियंका कुमारी एवं मंजू कुमार देवी ने उप मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बाद वार्ड सदस्यों द्वारा वोटिंग की गई। मत विभाजन के बाद मतगणना की गई।

निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने प्रियंका कुमारी को विजयी घोषित किया गया और उन्हें चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सदर अनुमंडलीय लोक निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के उपस्थिति में प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विदित हो कि लालू के डेरा पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा प्रियंका कुमारी को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पदमुक्त कर दिया गया था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular