HomeNewsभोजपुर के राजपुर गांव से इनामी वांटेड गिरफ्तार

भोजपुर के राजपुर गांव से इनामी वांटेड गिरफ्तार

Prize Wanted arrested: हत्या में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार, छह माह से चल रहा था फरार

jay kumar

इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव से शनिवार रात पकड़ा गया इनामी

शनिवार की शाम ही घोषित हुइ था इनाम, रात में चढ़ गया पुलिस के हत्थे

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के इमादपुर के थाना क्षेत्र के राजपुर में शनिवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने हत्या में वांटेड इनामी भैयाराम को गिरफ्तार कर लिया। वह राजपुर गांव का रहने वाला है और छह माह से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पांच हजार के इनाम की घोषणा की गयी है। एसपी विनय तिवारी की ओर से शनिवार की शाम को ही भैयाराम सहित हत्याकांड के छह आरोपितों के खिलाफ के इनाम की घोषणा की गयी थी। एसडीपीओ राहुल सिंह ने भैयाराम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उससे हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ की गयी।

Prize Wanted arrested: एसपी द्वारा इनाम घोषित किया गया था

Prize Wanted arrested-भोजपुर के राजपुर गांव से इनामी वांटेड गिरफ्तार

बता दें कि पिछले साल 21 जुलाई को रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र के सरैयां गांव निवासी आनंद कुमार नामक एक युवक की हत्या कर दी गयी थी। उसका शव भी गायब कर दिया गया था। उसे लेकर उसके चचेरे भाई मुकेश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस की छानबीन में करीब दर्जन भर लोगों का नाम आया था। उसमें राजपुर गांव निवासी भैयाराम, शेषनाथ पासवान, होली पासवान, बसंत पासवान, गोपी पासवान और अनिल पासवान फरार चल रहे थे। उसे देखते हुये एसपी द्वारा सभी के खिलाफ इनाम घोषित किया गया था। इधर, एसपी विनय तिवारी ने बताया कि अन्य पांच आरोपितों के बारे में सूचना देने वालों को इनाम दिया जायेगा। 

रोड जाम कर रहे लोगों द्वारा घटना को दिया गया था अंजाम

बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में पिछले साल 21 जुलाई को राजपुर गांव के एक युवक को गोली मार दी गयी थी। उसके खिलाफ रोड राजपु के समीप रोड जाम किया गया था। तभी आनंद कुमार चौरी थाना क्षेत्र को ओझवलिया कला गांव से अपने जीजा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी रोड जाम करने वालों ने दोनों को पकड़ लिया। मारपीट कर बाइक की चाबी छीन ली गयी। तब आनंद के जीजा, तो किसी तरह लोगों के चंगुल से निकल गये थे। लेकिन आनंद घर नहीं लौट सका था। बाद में उसकी बाइक सोन नदी से मिली थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular