Homeबिहारआरासंविधान एवं नशा-मुक्ति दिवस पर संभावना उच्च विद्यालय के बच्चों ने मारी...

संविधान एवं नशा-मुक्ति दिवस पर संभावना उच्च विद्यालय के बच्चों ने मारी बाजी

Constitution Day: आरा शहर के रमना मैदान में बुधवार को बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा संविधान दिवस, नशा-मुक्ति जागरूकता एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट:
    • 5-बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा रमना मैदान में आयोजित कार्यक्रम विभिन्न स्कूल के बच्चों ने लिया भाग

आरा शहर के रमना मैदान में बुधवार को बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा संविधान दिवस, नशा-मुक्ति जागरूकता एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 3 अधिकारी, 9 एएनओ, 15 पीआई स्टाफ एवं 350 कैडेट्सो ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुप्रिया, कला एवं संस्कृति अधिकारी, बिहार सरकार ने संविधान की महत्ता, नागरिक कर्तव्यों और युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुणीत श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शन करता है, नशा-मुक्ति समाज की आवश्यकता है और वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय चेतना का आधार है।

इस मौके पर संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ.अर्चना सिंह ने कहा कि 5 बिहार बटालियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा उभर कर सामने आती है। कार्यक्रम में सम्भावना आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संविधान, मूल अधिकारों, कर्तव्यों और नशा-मुक्त समाज पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। संभावना स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नशा-मुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण रहा। नुक्कड़ नाटक में अंकित सिंह, श्रेयांश तिवारी, अंकित कुमार, दीपक तिवारी, आरव कुमार, विष्णु राज,आयुष भारद्वाज, सुशांत कुमार, सौरव कुमार, शुभम मिश्रा, अंश सिंह, अमृत राज, सान्या पाण्डेय, पायल ओझा, संगीत आदि ने भाग लिया।

छात्र-छात्राओं में अर्पिता केशरी, शिक्षम कुमारी, प्रियांशी सिंह, सारिका सिंह, अपूर्वा, प्रगति सिंह, वंदना सिंह, अर्पिता कुमारी, रौशनी सिंह, लक्ष्मी, आयुषी, स्नेहा कुमारी, ऐश्वर्या सिंह, अनुष्का कुमारी, मनोरमा कुमारी, राज नंदिनी कुमारी, सान्या पाण्डेय, तेजस पाण्डेय, रुद्र पाण्डेय, जीवन पाण्डेय, रौनक सिंह, आशीष पाण्डेय आदि थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular