Homeबिहारआरा भोजपुरपंखे की कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पति गिरफ्तार

पंखे की कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पति गिरफ्तार

Pushpa Devi of Itimha Tarari: शनिवार की सुबह पंखे की कुंडी से एक नवविवाहिता का शव लटकता हुआ मिला। मृतका तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव निवासी गुलाबचंद पासवान की 23 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी है

jay kumar
  • ससुराल वालों पर दहेज में रुपए की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोप
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

Bihar/Ara: (आरा) भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव में शनिवार की सुबह पंखे की कुंडी से एक नवविवाहिता का शव लटकता हुआ मिला। शव के मिलते ही गांव एवं इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका (Pushpa Devi of Itimha Tarari) तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव निवासी गुलाबचंद पासवान की 23 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी है।

इधर, मृतका के चचेरे भाई सोनू ने उसके पति एवं ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है की रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी विनोद पासवान ने अपनी बेटी पुष्पा देवी की शादी 10 जुलाई 2022 को तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव निवासी अमावश राम के पुत्र गुलाब चंद पासवान के साथ की थी। शादी के 6 महीने बीत जाने के बाद उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा दहेज के रूप में 50 हजार रुपए की मांग की जाने लगी। जिसको लेकर मायकेवालों कुछ दिन पूर्व समझौता करने उसके ससुराल भी गए थे।

उस समय कहा गया था कि आप लोग इसे सही से रखें और कुछ समय में आप लोग को पैसा दे देंगे। वही उसने बताया कि दो दिन पूर्व उससे फोन पर बात हुई थी। उस समय वह काफी डरी हुई लग रही थी। लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। इसी बीच शनिवार की सुबह वहां के स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि उनके बहन की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल इटिम्हा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि वह अपने पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी है। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

दूसरी ओर मृतका के पति गुलाबचंद पासवान के चचेरे भाई सिंधु पासवान ने बताया कि मैं शनिवार की सुबह भैंस चराने गया था। तभी मुझे सूचना मिली कि उसने पंखे के कुंडली से लटक कर फांसी लगा ली है। सूचना पाकर मैं घर पर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसके शव को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि लड़की के ससुराल वालों से दहेज में किसी भी पैसे की मांग नहीं की गई थी। बल्कि उसके ससुराल वाले उसे बहुत ज्यादा मानते थे।

उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच कोई आंतरिक विवाद था, जिसको लेकर उसने फांसी लगा ली है। वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत गले में फांसी लगने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि मृतक आपने तीन बहन व दो भाई में तीसरे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में मां, दो बहन पूजा देवी, पूनम कुमारी व दो भाई गोविंद पासवान एवं मंटू पासवान है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। मृतका की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular