Homeआरा भोजपुरशाहपुरसुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह, महीनों से बंद पड़े हैं शाहपुर नपं के सीसीटीवी...

सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह, महीनों से बंद पड़े हैं शाहपुर नपं के सीसीटीवी कैमरे

शाहपुर थानाध्यक्ष पु. नि. कुमार रजनीकान्त द्वारा नगर प्रशासन को सूचना देने के बाद सीसीटीवी कैमरों को चालू करने की पहल शुरू की गई थी, लेकिन केवल कोरम पूरा किया गया।

Shahpur NP – CCTV cameras: शाहपुर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर चिंता सामने आई है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Shahpur NP – CCTV cameras
    • दुर्गा पूजा नजदीक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर चिंता
    • शांति समिति की बैठक में नगर प्रशासन की उपस्थिति नहीं रही

आरा: शाहपुर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर चिंता सामने आई है। यहां के सीसीटीवी कैमरे महीनों से बंद पड़े हैं, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

शाहपुर थानाध्यक्ष पु. नि. कुमार रजनीकान्त द्वारा नगर प्रशासन को सूचना देने के बाद सीसीटीवी कैमरों को चालू करने की पहल शुरू की गई थी, लेकिन केवल कोरम पूरा किया गया। तकनीकी खराबी, रखरखाव की अवहेलना या प्रशासनिक अदूरदर्शिता, कारण जो भी हो नगर प्रशासन द्वारा स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल रही है। वही शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक में नगर प्रशासन के किसी अधिकारी का शामिल नहीं होना भी चर्चा का विषय बना रहा।

शांति समिति की बैठक के दौरान नगर पंचायत प्रशासन की अदूरदर्शिता व लापरवाही को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कहा की गंभीरता से इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए। सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत और संचालन को सुनिश्चित करना अति आवश्यक है। क्योंकि इसमें समाज की सामूहिक सुरक्षा भी निहित है।

बता दें की सीसीटीवी कैमरे वर्तमान में सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन हैं, जो न केवल अपराध की घटनाओं को रोकने में सहायक होते हैं, बल्कि अपराधियों को पकड़ने में भी अत्यंत कारगर होते हैं। शाहपुर नगर के सीसीटीवी कैमरों की बहाली और प्रभावी निरीक्षण सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को पुनः स्थापित किया जा सके।

दुर्गा पूजा के दौरान आगंतुकों की संख्या अत्याधिक होने की स्थिति के कारण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर प्रशासन को गंभीरता से इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए। वही कार्यपालक पदाधिकारी निशांत आलम लगातार कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे है। इस वजह से इस संबंध में उनसे जानकारी नहीं मिल पाई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular