Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeबिहारआराआरा में हेलीकॉप्टर से प्रभु श्रीराम के रथ व श्रद्धालुओं पर होगी...

आरा में हेलीकॉप्टर से प्रभु श्रीराम के रथ व श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा

Ram Navami-2025: रामनवमी का त्योहार रविवार को शहर सहित पूरे भोजपुर जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Ram Navami-2025: रामनवमी का त्योहार रविवार को शहर सहित पूरे भोजपुर जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

  • हाइलाइट्स: Ram Navami-2025
    • शहर में आज निकलेगी भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा, पुलिस-प्रशासन चौकस
    • रामनवमी को लेकर आरा में निकाली जाएगी शोभायात्रा
    • हेलीकॉप्टर से प्रभु श्रीराम के रथ व श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा
    • आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह समेत कई नेता गण शोभा यात्रा में होंगे शामिल

Ram Navami-2025 आरा: रामनवमी का त्योहार रविवार को शहर सहित पूरे भोजपुर जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। आरा शहर में शोभा यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रविवार की सुबह करीब दस बजे शहर के विभिन्न मोहल्लों से झांकी रामगढ़िया पहुंचेगी। उसके बाद रामगढ़िया से शोभायात्रा प्रारंभ हो गई। रामनवमी शोभायात्रा शहर के रामगढ़िया, अबरपुल, पड़ाव मोड़, चौक आर्य पथ, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड़, सदर अस्पताल रोड, मठिया मोड़, महादेवा रोड, धर्मन चौक पहुंचेगी। उसके बाद चित्रटोली रोड, डींस टैंक गोलंबर, रमना रोड, महावीर टोला रोड, करमन टोला, नवादा थाना मोड, कृषि भवन, कतीरा, पकड़ी, जज कोठी गोलंबर होते हुए रमना मैदान में समाप्त होगी। शोभायात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह समेत अन्य नेता गण शामिल होंगें।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

Ram Navami-2025 – 265 स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस अफसर की होगी तैनाती

रामनवमी के त्योहार को लेकर शहर सहित पूरे जिले में कुल 265 स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संयुक्त आदेश जारी किया गया है। दिए गये आदेश में कहा गया है कि रामनवमी पर्व के अवसर पर विभिन्न मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसके मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता आवश्यक है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के 265 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

अफवाह फैलाने वालो पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अफवाह फैलाने, सामाजिक सद्भाव भंग करने, सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने और उपद्रवी गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी की जाएगी, साथ ही उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिना अनुमति के कोई भी जुलूस न निकले। नया लाइसेंस निर्गत करने से पूर्व संबंधित रूट का सत्यापन संयुक्त रूप से करने के बाद ही अनुमति प्रदान की जाए। वही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस अफसर व जवानों की तैनाती की गई है।

रामनवमी शोभायात्रा की ड्रोन से होगी निगरानी
रामनवमी के अवसर पर निकाले जाने वाले प्रत्येक जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाए और संपूर्ण शोभायात्रा की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों, विशेष रूप से डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानक से अधिक नही हो, इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। शोभा यात्रा के आगे और पीछे पुलिस की बाइकर्स टीम होगी। जिन रास्तों से शोभायात्रा गुजरेगी उन रास्तों के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी तरह का सामान नहीं फेंक सके।

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube

शोभायात्रा के दौरान एंबुलेंस भी रहेगा मुस्तैद
रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को भी ध्यान में रखते एंबुलेंस की तैनाती कि गई है। इसको लेकर सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है। कहा गया हैं कि शोभायात्रा के दौरान जुलूस के पीछे एंबुलेंस तथा आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रखें। इसके अलावे सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, जीवन रक्षक दवाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की सुनिश्चितता की जाए।

समाहरणालय परिसर में कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान रविवार को विधि-व्यवस्था की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष नंबर 06182-248702 है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने कि अपील की।

भगवामय हुआ पुरा आरा शहर
रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर लोगो का उत्साह चरम पर है। रामनवमी को लेकर पूरा शहर भगवामय हो गया है। इसके अलावे शहर के विभिन्न मुहल्लों के भवनों पर भगवा झंडा लगाया गया है। इसके अलावे सडक के दोनो ओर पोल पर भगवा झंडा लगाया गया है।‌ शोभा यात्रा को लेकर कई चालक भी अपने वाहनों पर भगवा झंडा लहराते दिखे।

शोभा यात्रा को लेकर झंडा, बैनर व पोस्टर से पटा शहर
रामनवमी शोभा यात्रा रविवार को है। इसको लेकर लोगो का उत्साह चरम पर है। शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत पोलों पर भगवा झंडे लगाए गए हैं। वहीं जगह-जगह राम भक्तों के स्वागत में बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दाव आजमाने के लिए आतुर कई नेताओ ने रामनवमी के अवसर पर बैनर लगवाया है।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

राम भक्तों के स्वागत के लिए लगाए जाएंगे स्टाॕल
श्री रामनवमी शोभा के दौरान रविवार को राम भक्तों के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए जाएंगे। इसको लेकर पूरे शहर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राम भक्तों के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, ट्रस्टों एवं संस्थाओं द्वारा स्टाॅल लगाया जाएगा। जहां शीतल-पेय, शरबत, मिष्ठान, बुंदिया, फल आदि का वितरण किया जाएगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular