Homeबिहारआराभोजपुर में 36 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज...

भोजपुर में 36 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

जमीन पर कब्जा करने को दो पक्षों में झगड़ा और फायरिंग, दो गिरफ्तार

Ramapur Sanadiya: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर सनदिया गांव में जमीन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ ही गोलीबारी भी की गयी।

  • हाइलाइट: Ramapur Sanadiya
  • जमीन पर कब्जा करने को दो पक्षों में झगड़ा और फायरिंग, दो गिरफ्तार
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदिया गांव की बुधवार की घटना
  • थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को संभाला
  • दोनों पक्षों के 36 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर सनदिया गांव में जमीन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ ही गोलीबारी भी की गयी। हालांकि गोलीबारी में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। लेकिन सरेराह फायरिंग की घटना से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। घटना बुधवार दोपहर की बतायी जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया।

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी शंकर कुमार सिंह और नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक निवासी उदय राणा शामिल हैं। इस मामले में पुलिस के बयान पर दोनों पक्षों के 36 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Ramapur Sanadiya : हथियार के प्रदर्शन के साथ गोलीबारी

पुलिस अधीक्षक राज की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। पुलिस के अनुसार रामापुर सनदिया गांव की कुछ जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उसे लेकर बुधवार की दोपहर दोनों पक्षों के करीब तीन-चार सौ की संख्या में लोग हरवे हथियार के साथ पहुंच गए।

हथियार के प्रदर्शन के साथ गोलीबारी की जाने लगी। उससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रित किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular