Homeबिहारआराआरा में चार सौ साल से चली आ रही है रामलीला की...

आरा में चार सौ साल से चली आ रही है रामलीला की खास परंपरा

Ramlila Program Ara: नगर रामलीला समिति, आरा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने बताया की शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामलीला मैदान में 18 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

Ramlila Program Ara: नगर रामलीला समिति, आरा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने बताया की शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामलीला मैदान में 18 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

jay kumar
  • हाइलाइट : Ramlila Program Ara
    • आगामी 2 अक्टूबर को रामलीला को लेकर भव्य शोभा निकाली जाएगी
    • 3 अक्टूबर से वृंदावन की प्रसिद्ध मंडली द्वारा रामलीला की प्रस्तुति किया जाएगा
    • विजय दशमी के दिन रावण के 35 से 40 फीट ऊंचा पुतले का दहन किया जाएगा

आरा: शारदीय नवरात्र शुरू होने में अब एक माह शेष रह गया है। इसको लेकर शहर के रामलीला मैदान में तैयारी शुरु हो गई है। रामलीला मैदान में साफ-सफाई को लेकर मजदूर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। नगर रामलीला समिति, आरा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने बताया की शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामलीला मैदान में 18 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

आगामी 2 अक्टूबर को रामलीला को लेकर भव्य शोभा निकाली जाएगी। 3 अक्टूबर से वृंदावन की प्रसिद्ध मंडली द्वारा रामलीला की प्रस्तुति किया जाएगा। विजय दशमी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के पुतले का निर्माण चित्रकार संजीव सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। रावण का पुतला 35 से 40 फीट ऊंचा होगा।

रावण के पुतले का निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया जाना है। इसमें कोई भी ऐसी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जो जलने पर ज्यादा प्रदूषण फैलाए। इस बार रावण के पुतले के निर्माण में सबसे ज्यादा इस्तेमाल जुट का किया जाना है। रावण के कपड़ों के लिए जुट का इस्तेमाल किया जाएगा। रामलीला के आयोजन को लेकर मैंदान में साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular