Homeचर्चित न्यूजहोली की रात किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

होली की रात किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Rape of minor girl :अगिआंव बाजार थाने के एक गांव की होली की रात की घटना

jay kumar
  • आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
  • मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Bihar/Ara: भोजपुर में होली की रात एक नाबालिग से गंदा काम (Rape of minor girl) जाने का मामला सामने आया है। बगल के एक गांव के एक युवक पर घर से ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया गया है। घटना अगिआंव बाजार थाने के एक गांव की बुधवार की रात की बतायी जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी थाना क्षेत्र के सुग्गी बाल गांव निवासी है। पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी है। इसे लेकर अगिआंव बाजार थाने में आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

इधर, परिजनों के अनुसार किशोरी होली की रात करीब आठ बजे अपने घर से अचानक गायब हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन गुरुवार को वह पीरो बाजार में मिली। परिजनों के अनुसार किशोरी ने बताया कि बगल के गांव के युवक उसे घर से ले गया था और गंदा काम किया।

पुलिस के अनुसार किशोरी के परिजनों ने युवक पर घर से ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी की मेडिकल जांच करा दी गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular