Homeराजनीतआरसीपी सिंह के भोजपुर आगमन- जदयू ने की बैठक

आरसीपी सिंह के भोजपुर आगमन- जदयू ने की बैठक

RCP Singh arrival at Bhojpur- प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला जदयू ने की महत्वपूर्ण बैठक

jay kumar

खबरे आपकी आरा। जदयू के नेता सह केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के भोजपुर जिलें में प्रस्तावित यात्रा की सफलता को लेकर जिला जदयू के महत्वपूर्ण साथियों की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधानपार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सिंह,महिला नेत्री सुषुम्लता ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

RCP Singh arrival at Bhojpur-इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का सहार में आगमन से लेकर पूरे जिले में तोरणद्वार बनाये जाएंगे। साथ ही जगह जगह गाजे बाजे के साथ जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। इस दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है।इनके यात्रा को लेकर जदयू के साथियों द्वारा जिला के कोने कोने में बैनर फ्लैक्स लगाया जा रहा है। साथ ही सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से लोगो से सम्पर्क भी कर रहे है।

RCP Singh arrival at Bhojpur
आरसीपी सिंह के भोजपुर आगमन – जदयू ने की बैठक

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

इस मौके पर भाई ब्रह्मेश्वर, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, नंद किशोर यादव, अभय सिंह,सुशील तिवारी, रजीव रंजन श्रीवास्तव, उप मेयर पुष्पा कुशवाहा,जिला मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिन्हा, संगठन प्रभारी पप्पु चौबे,कार्यालय प्रभारी सह प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, भीम सिंह पटेल, विष्णुकांत तिवारी, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक, अंशु सिंह सिकरिवाल,मंटू शर्मा,अजय गुप्ता,दिल्ली प्रदेश जदयू के सचिव स्तुति दुबे,हरेंद्र यादव,विष्णु मिश्रा, मुकुल सिंह, धर्मेन्द्र यादव, मुन्ना पांडे, फिरोजा खातून, सुधीर कुमार, अक्षय लाल चौधरी,मन्जी चौधरी, जयशंकर कुशवाहा,अम्बरीष तोमर, मनीष कुमार सिंह,हरेंद्र तोमर, ब्रह्मेश्वर सिंह बेहरा, सुधांशु सिंह, विपिन विश्वास, अंकित राय, शशि कुशवाहा सहित जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहपुर उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्न जी सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष और जदयू के महत्वपूर्ण साथी उपस्थित थे।

Bijay singh

Most Popular