Baghacol Tetariya: भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र स्थित बाघाकोल तेतरिया गांव में सोमवार की सुबह सांप के डंसने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी दीनबंधु यादव के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है।
- हाइलाइट:Baghacol Tetariya
- विषैले सांप के डंसने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
- धोबहा थाना क्षेत्र के बाघाकोल तेतरिया गांव में की घटना
आरा। जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बाघाकोल तेतरिया गांव में सोमवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से कि वह की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक धोबहा थाना क्षेत्र के बाघाकोल तेतरिया गांव निवासी दीनबंधु यादव का 23 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार है।
इधर, मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि सोमवार की सुबह वह घर में काम कर रहा था। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। तब परिजन द्वारा उसे झाड़फूंक के लिए ले जाया गया। झाड़फूंक कराने के बाद भी जब हालत में कोई सुधार नही हुआ, तब परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। इसके पश्चात परिजन उसके शव वापस गांव ले गए।
सूचना पाकर युवा नेता रघुपति यादव सदर अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली एवं उन्हें ढांढस बंधवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां सुनीता देवी व दो भाई राहुल कुमार, रवि कुमार एवं एक बहन खुशी कुमारी है।











