HomeNewsईद के पूर्व संध्या पर महिलाओं के बीच बांटी गई साड़ी

ईद के पूर्व संध्या पर महिलाओं के बीच बांटी गई साड़ी

Heera Ojha RJD Eid: हीरा ओझा ने कहा की गरीबों व् अल्पसंख्यकों के प्रति करुणा रखने वाले लालूजी सामाजिक सौहार्द के प्रतीक है।

  • दान स्वीकार करने वाला दानकर्ता से भी श्रेठ होता है -हीरा ओझा
  • ईद के पूर्व संध्या पर गरीब महिलाओं के बीच बांटी गई साड़ी

Bihar/Ara/shahpur: ईद के पूर्व संध्या पर क्षेत्र के कर्मठ राजद नेता हीरालाल ओझा ने शाहपुर में मुस्लिम समुदाय के गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया। श्री ओझा ने कहा कि दान देने वाले से भी श्रेठ उसे स्वीकार करने वाला होता है। गरीबों के बीच अंशदान करने से आत्म संतुष्टि का बोध होता है। साथ ही सामाज के प्रति अपनी दायित्वों का भी निर्वहन हो जाता है। वही एक समुदाय को दूसरे समुदाय को जोड़कर रखने में काम करता है।

श्री ओझा ने कहा की छात्र आंदोलन से निकले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूजी के जीवन में कई ऐसे किस्से हैं जब उन्होंने लोगों की मदद की और इसी मदद के कारण लालूजी को ‘गरीबों का मसीहा’ कहा गया, इनके पीछे गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का हुजूम दिखाई देता था, वही हुजूम आज तेजस्वी जी की सबसे बड़ी ताकत है । लालू जी ने अपने अधिकारों और जनसमर्थन का उपयोग करते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगों की मदद करते रहें,और आज उसी राह पर तेजस्वी व् इनके परिवार के लोग है।

Heera Ojha RJD Eid: हीरा ओझा ने कहा की गरीबों व् अल्पसंख्यकों के प्रति करुणा रखने वाले लालूजी सामाजिक सौहार्द के प्रतीक है। इनके अनुकरणीय कार्यों से अनुसरणीय राजद नेता हीरा ओझा ने करीब दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं को साड़ी वितरण किया। महिलाओं द्वारा उनके इस नेक कार्य की सराहना करते तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनने की दुआ की। इस दौरान महिलाओं में काफी खुशी देखी गई। इस अवसर समाजसेवी मो. शौकत शाह, अंकित पांडे, रवि राय, अमजद शाह, फिरोज शाह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular