Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में सड़क दुर्घटना: अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो को रौंदा, एक की...

बिहिया में सड़क दुर्घटना: अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो को रौंदा, एक की मौत

बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहिया -जगदीशपुर स्टेट हाइवे 102 पर धरहरा काली माई के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो लोगों को रौंद दिया।

Dharhara Bihiya: बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहिया -जगदीशपुर स्टेट हाइवे 102 पर धरहरा काली माई के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो लोगों को रौंद दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Dharhara Bihiya
    • बिहिया के धरहरा काली माई के समीप हुई घटना
    • मृतक 35 वर्षीय साधु यादव बिहिया के धरहरा निवासी

आरा: बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहिया -जगदीशपुर स्टेट हाइवे 102 पर धरहरा काली माई के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय साधु यादव बिहिया के धरहर निवासी श्रीभगवान यादव के पुत्र थे। पेशे से राजमिस्त्री थे। हादसे में पुकार यादव नामक दूसरे राजमिस्त्री को भी चोटें आई हैं। इलाज बिहिया में चल रहा है। दुर्घटना के परिणामस्वरूप सड़क जाम हो गया है।

यह हादसा तब हुआ जब दोनों राजमिस्त्री का काम कर घर लौट रहे थे कि उसी दौरान स्टेट हाइवे पर बिहिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने दोनों को रौंद दिया। चालक साधु यादव के शव को स्कार्पियो से करीब दो सौ मीटर तक घसीटते रहा। हादसे में पुकार यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

इधर, दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने धरहरा काली माई के पास बिहिया जगदीशपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। जिससे नवरात्रि के श्रद्धालुओं को विशेष रूप से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्रि पर्व में भक्तगण देवी दुर्गा के पूजा पंडालों के भ्रमण के लिए विभिन्न स्थलों पर जाते हैं। सड़क जाम ने भक्तों की यात्रा को बेहद कठिन बना दिया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular